OPD Update : सदर अस्पताल बांका में बुधवार को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं जारी रहेंगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी का संचालन दो पालियों में होगा. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, ताकि गंभीर मरीजों को किसी भी समय इलाज मिल सके.
17 विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे मरीजों की सेवा में
अस्पताल में सामान्य ओपीडी में डॉ विजय कुमार और डॉ संजीव कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ मालकैय नयाब जहां और डॉ असफिया फातमा महिलाओं की जांच एवं उपचार करेंगी. सर्जरी विभाग की जिम्मेदारी डॉ पवन झा संभालेंगे.
शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमिस और डॉ दिनेश कुमार बच्चों का इलाज करेंगे. नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे. ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली अपनी सेवाएं देंगे. दंत विभाग में डॉ मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा ब्लड बैंक और एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सक भी अपनी-अपनी इकाइयों में मौजूद रहेंगे.
तीन पालियों में तैनात रहेंगे इमरजेंसी के डॉक्टर
आपातकालीन सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए तीन अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार मयंक, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ महेंद्र कुमार और रात 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक डॉ अहमद रजा इमरजेंसी मरीजों का इलाज करेंगे.
अस्पताल पहुंचने से पहले समय की जानकारी जरूर लें
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित ओपीडी समय का ध्यान रखते हुए अस्पताल पहुंचें. इससे इलाज में सुविधा होगी और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सकेगा. विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से विभिन्न विभागों में आने वाले मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है.
