खड़िहारा में विद्यालय शिक्षा समिति का हुआ गठन

रविवार को विभागीय निर्देश के आलोक प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक में विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया.

बाराहाट. रविवार को विभागीय निर्देश के आलोक प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू बालक में विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के नामांकित छात्र-छात्राओं के माताओं ने भाग लिया. आमसभा की अध्यक्षता वार्ड 10 के वार्ड सदस्य रेहान ने की. सीआरसीसी श्री गांधी उच्च विद्यालय सबलपुर राघवेंद्र कुमार झा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ने सभी माताओं एवं उपस्थित प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक का स्वागत करते हुए विद्यालय शिक्षा समिति के कर्तव्य एवं दायित्व की चर्चा करते हुए कहा की विद्यालय शिक्षा समिति की सक्रियता ही विद्यालय को जीवंत रूप देती है. आमसभा में पर्यवेक्षक के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति गठन के सभी नियमों की विस्तार से जानकारी दी गयी. जिसके बाद चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी. आम सभा में सर्वसम्मति से विभिन्न कोटि में सदस्यों का चयन किया गया. जिस कोटि में कोई सदस्य उपलब्ध उपस्थित नहीं थे, वह पद रिक्त रहा. सामान्य कोटि में बीबी अफरीदा एवं बीबी वहीदा खातून, पिछड़ा वर्ग कोटि में सिंपल देवी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि में पूनम कुमारी एवं चंदा देवी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कोटि में मुन्नी देवी एवं निशक्त कोटि में बीबी सकलेन सुल्तान का चयन सर्वसम्मति से हुआ. आम सभा द्वारा चयनित सदस्यों में सचिव के रूप में पूनम कुमारी का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ. समिति के अन्य सदस्यों में प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार, वरीय शिक्षक मनीष कुमार भगत, जीविका सदस्य निदा परवीन एवं माहेनाज प्रवीण बाल संसद के प्रधानमंत्री सिदरा रजी एवं मीना मंच की कनीज फातमा शामिल हुईं. विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >