बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

खनन विभाग एवं पंजवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को कचमचिया गांव से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया.

पंजवारा. खनन विभाग एवं पंजवारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को कचमचिया गांव से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. यह कार्रवाई खनन निरीक्षक रीना कुमारी एवं हरिओम ओझा के नेतृत्व में की गयी, जिसमें भेड़ामोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान कचमचिया गांव के पास बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा था एवं पुलिस को देख कर ट्रैक्टर चालक बालू अनलोड कर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे मौके पर पकड़ लिया गया. ट्रैक्टर चालक की पहचान कचमचिया निवासी विजय मांझी के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि खनन पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >