कटोरिया-सुईया मार्ग पर बाइक-साइकिल की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Road Accident : मुड़ियारी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Road Accident : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर मुड़ियारी मोड़ के समीप शनिवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज

घायलों की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के छाताकुरूम गांव निवासी स्व. दशरथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश यादव तथा आनंदपुर थाना क्षेत्र के बगरा गांव निवासी शुकदेव दास के 19 वर्षीय पुत्र राहुल दास के रूप में हुई है. अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार प्रकाश यादव साइकिल से कटोरिया बाजार से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान मुड़ियारी मोड़ के समीप बगरा गांव निवासी राहुल दास की तेज रफ्तार बाइक साइकिल से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

Road Accident : हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बिना देर किए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका. चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अस्पताल पहुंचे परिजन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायलों के परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

ALSO READ: बौसी में काल बना बेकाबू हाईवा, 6 वर्षीय मासूम की मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल, पथराव में एसडीपीओ समेत कई घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >