बांका. जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आबदीन अंसारी ने लंबित एसटीआर के विरुद्ध समय पर सीएमआर की आपूर्ति नहीं करने पर जिले की आठ राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विभाग ने मिल संचालकों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.
विभागीय जानकारी के मुताबिक, अधिप्राप्ति वर्ष 2025-26 में धान के समतुल्य 83 हजार 746.269 एमटी सीएमआर के विरुद्ध अब तक 64 हजार 79.057 एमटी सीएमआर की ही आपूर्ति की गयी है. यानी कुल लक्ष्य का लगभग 76.52 प्रतिशत ही पूरा हो सका है. विभाग का कहना है कि कई मिलों को एसटीआर प्राप्त होने के बावजूद वे निर्धारित समय पर सीएमआर की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं. नोटिस प्राप्त करने वाली मिलों में बाबा बासुकीनाथ राइस मिल, बांकाय भगवती राइस मिल, बौंसीय जय गुरु राइस मिल, अमरपुरय लक्ष्मी भंडार राइस मिल, बेलहरय शारदा राम राइस मिल, बाराहाटय सिंह एंड भगत एग्रो इंडस्ट्रीज, बेलहरय सिंहजी फूड एलएलपी, रजौन तथा राजपूत पैक्स राइस मिल, बेलहर शामिल हैं. बताया गया है कि इन मिलों के विरुद्ध कुल 13 निर्गत एसटीआर के मुकाबले सीएमआर आपूर्ति लंबित है. जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बांका द्वारा नौ जून 2026 को भेजी गई रिपोर्ट में भी इन मिलों की दैनिक लक्ष्य के अनुरूप आपूर्ति नहीं करने की जानकारी दी गयर है. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और लंबित एसटीआर के विरुद्ध सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी, तो संबंधित मिलों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. साथ ही मिल संचालकों को चेतावनी दी गयी है कि वे निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करें.राइस मिलों में लंबित एसटीआर
बाबा बासुकीनाथ राइस मिल, बांका : 12भगवती राइस मिल, बौंसी : 16जय गुरु राइस मिल, अमरपुर :13
लक्ष्मी भंडार राइस मिल, बेलहर : 42शारदा राम राइस मिल, बाराहाट : 05
सिंह एंड भगत एग्रो इंडस्ट्रीज, बेलहर :03सिंहजी फूड एलएलपी, रजौन :03
राजपूत पैक्स राइस मिल, बेलहर : 01एसटीआर निर्गत के बावजूद सीएमआर की आपूर्ति नहीं होना बहुत बड़ी लापरवाही तथा मनमानापन रवैया है. इस संबंध में सभी संबंधित मिलों को स्पष्टीकरण दिया गया है. साथ ही, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.
