25 से 29 जून तक बारिश की संभावना

25 से 29 जून तक बारिश की संभावना

बांका. कृषि विज्ञान केंद्र ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के जारी मौसम पूर्वानुमान का बुलेटिन जारी किया है. बताया गया है कि 25 से 29 जून तक बांका सहित दक्षिण बिहार के सभी जिलों में मेघ छाये रहेंगे. एक या दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 व न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चलने की संभावना है. वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दिया है कि पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए खेतों की मेड़ को मजबूत बनाने पर ध्यान दें. धान की नर्सरी में जो बिचड़े 10 से 15 दिनों के हो गये हैं, उसमें से खर-पतवार निकाल कर तथा प्रति एक हजार वर्ग मीटर बीजस्थली के लिए पांच किलो अमोनियम सल्फेट अथवा दो किलो यूरिया का प्रयोग करें. मक्का की फसल में जल-जमाव होने पर निकासी की व्यवस्था करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >