नेशनल कांफ्रेंस में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शोध पत्र किया प्रस्तुत

नेशनल कांफ्रेंस में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने शोध पत्र किया प्रस्तुत

बांका राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय लकड़ीकोला बांका के छात्रों ने नेशनल कांफ्रेंस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया है. विद्युत संकाय के प्रो. डॉ सुजीत कुमार एवं प्रो. अमित कुमार के मार्गदर्शन में कृति कुमारी, अलका कुमारी, अभिनव कुमार, अंकित कुमार, वर्षा कुमारी, कुमारी ब्यूटी रानी, रूपेश कुमार एवं जफर की टीम ने ऑटोमेटेड लोड शेयरिंग इन पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम विषय पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मोतिहारी द्वारा आयोजित दूसरे नेशनल कांफ्रेंस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया है. इसकी जानकारी कॉलेज के प्रो. मनोज भास्कर ने दी है. रोबोटिक्स क्लब के कॉर्डिनेटर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि रोबोटिक्स विषय पर महाविद्यालय में बहुत काम हो रहा है. प्राचार्य डॉ शब्बिरुद्दीन ने इसमें शामिल सभी छात्रों को बधाई दी है और आगे भी इस तरह के शोध पर काम करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >