नशेड़ियों, हुड़दंगियों और शराब तस्कर पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

शंभुगंज थाना परिसर में होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी

होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शंभुगंज. शंभुगंज थाना परिसर में होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में अनि मो. सज्जाद, अनि संतोष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विभाकर प्रसाद सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, दिनेश मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता मो. गालिब रजा, नवल किशोर मंडल, गोपाल सिंह, गुलशन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने भाग लिया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. उन्होंने कहा कि नशेड़ियों, हुड़दंगियों और अवैध शराब विक्रेताओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि यह रंगों और खुशियों का त्योहार है, इसे विवाद और अशांति का कारण न बनने दें. उन्होंने बताया कि गांव-गांव में ग्रामीण पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गयी है तथा होलिका दहन स्थलों का सत्यापन किया जा रहा है. बैठक का उद्देश्य स्पष्ट था कि शंभुगंज में होली का पर्व शांति, सद्भाव और सुरक्षा के वातावरण में संपन्न हो. अंत में अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया. प्रतिनिधि, शंभुगंज. शंभुगंज थाना परिसर में होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में अनि मो. सज्जाद, अनि संतोष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विभाकर प्रसाद सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, दिनेश मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता मो. गालिब रजा, नवल किशोर मंडल, गोपाल सिंह, गुलशन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होलिका दहन से लेकर रंगोत्सव तक पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. उन्होंने कहा कि नशेड़ियों, हुड़दंगियों और अवैध शराब विक्रेताओं पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं. उन्होंने कहा कि यह रंगों और खुशियों का त्योहार है, इसे विवाद और अशांति का कारण न बनने दें. उन्होंने बताया कि गांव-गांव में ग्रामीण पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया. पुलिस प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी गयी है तथा होलिका दहन स्थलों का सत्यापन किया जा रहा है. बैठक का उद्देश्य स्पष्ट था कि शंभुगंज में होली का पर्व शांति, सद्भाव और सुरक्षा के वातावरण में संपन्न हो. अंत में अबीर-गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >