आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सभी गतिविधियों पर रखे नजर : एसपी

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई.

बांका. समाहरणालय सभागार में मंगलवार को एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई. हाल के दिनों में लगभग 29 पुलिस पदाधिकारियों के तबादला के बाद नये थानाध्यक्षों के साथ आयोजित पहली क्राइम मीटिंग में पुलिस को एक साथ कई टास्क सौंपे गये. मुख्य रूप से थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गयी है. जिसके अंतर्गत आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस को अभी से ही सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया. पंचायत चुनाव में अक्सर छोटे-बड़े अपराधी सक्रिय हो जाते हैं, जिनपर नकेल कसने के लिए अभी से ही पुलिस को टास्क दिया गया. वहीं महाशिवरात्रि, होली व ईद पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष को हर गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. एसपी ने कहा कि होली के दौरान अवैध शराब कारोबारियों व हुड़दंगियों पर नकेल कसना जरूरी है, ऐसे लोगों की पहचान कर उसके ऊपर कार्रवाई करें. अपराध गोष्ठी में एसपी के द्वारा थानावार लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. साथ ही अपराधियों की धर पकड़, रात्रि गश्ती तेज करने, रोको-टोको अभियान, बैंकों का निरीक्षण, पुलिस पब्लिक समन्वय आदि मामले में भी पुलिस को कई जरूरी निर्देश दिये गये. कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए सभी थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता को समय सीमा के अंदर केस का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. मालूम हो कि जिले में अभी भी 1700 केस लंबित है, जिसे दो माह के अंदर घटा कर एक हजार से भी कम करने का सख्त निर्देश दिया गया. बैठक में प्रमुख रूप से बांका एसडीपीओ अमर विश्वास, बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, बेलहर एसडीपीओ रविंद्र मोहन, मुख्यालय डीएसपी आदित्य कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार, साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण सिंह के अलावे तीनों जोन के पुलिस इंस्पेक्टर एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >