हत्या मामले में फरार आधा दर्जन अभियुक्तों के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना में हत्या का मामला दर्ज है

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव में हत्या के मामले में फरार चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के घर का दरवाजा, चौखट, खिड़की, चौकी, खटिया सहित अन्य समानों की कुर्की कर ट्रैक्टर पर लोड कर थाना ले आयी. इस कार्रवाई में फुल्लीडुमर, अमरपुर व शंभुगंज व खेसर थानाध्यक्ष के अलावा चारों थाना के पुलिस शामिल थे. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि बांका न्यायालय के आदेश पर नगरडीह गांव के अभियुक्त जुल्मी पंजियारा, नंदू पंजियारा, दिलीप पंजियारा, जगतराम पंजियारा, नवीन यादव व रविंद्र पंजियारा के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना में हत्या का मामला दर्ज है. जिसमें कांड के बाद से सभी फरार चल रहे है. कुर्की जब्ती की यह कार्रवाई बांका न्यायालय के आदेश पर की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >