पुलिस ने अपहृता दो नाबालिग लड़की को किया बरामद

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामले में अपहृता दो नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बरामद कर लिया

बेलहर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामले में अपहृता दो नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बरामद कर लिया. कांड संख्या 199/25 के अपहृता लड़की को पुलिस ने बेलहर बाजार से ही बरामद किया. लगभग ढाई माह पहले उक्त लड़की को गणपति कुमार ने शादी की नीयत से अगवा कर लिया था. वहीं दूसरा थाना कांड संख्या 270/25 की अपहृता नाबालिग लड़की को आनंदपुर भैरोगंज थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव से बरामद किया गया था. लड़की को दो दिन पूर्व गोरियाडीह गांव के छोटू कुमार जो अपने मामा के घर खड़ौंधा में रहता था ने शादी की नीयत से भगा ले गया था. पुलिस ने दोनों बरामद लड़की को न्यायालय में 164 के बयान के लिए प्रस्तुत किया. दोनों लड़की की बारामदगी के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के नेतृत्व में पुअनी आदित्य कुमार, प्रदीप चौधरी के अलावा अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >