गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक से शराब की बरामद, तस्कर फरार

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाका मोड़ चौक के समीप से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक बाइक से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की है.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाका मोड़ चौक के समीप से पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक बाइक से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पदाधिकारी ढाका मोड़ चौक के समीप थे. इसी दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस वाहन को देखकर अपनी बाइक को दूर में ही सड़क किनारे लगाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी को शक हुआ और बाइक की तलाशी ली गयी, तो बाइक की डिक्की व एक थैले से 29 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ करीब 25 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. जिसके बाद बाइक सहित शराब जब्त करते हुए थाने लाया गया. हालांकि तस्कर के द्वारा बाइक का नंबर प्लेट व चेचिस नंबर को मिटा दिया गया. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >