पुलिस ने बगीचा से कट्टा किया बरामद

थाना क्षेत्र के बेला तीनचुआं गांव के एक बगीचा से पुलिस ने कट्टा बरामद किया है

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेला तीनचुआं गांव के एक बगीचा से पुलिस ने कट्टा बरामद किया है. विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार चलायी जा रही गहन छापामारी व सर्च अभियान के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि बेला गांव के एक बगीचे में हथियार रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बगीचे में एक कपड़ा में लपेटा हुआ कट्टा पत्ता एवं लकड़ी से ढक कर रखा हुआ था. जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना लाया तथा संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को भी पुछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जब्त कट्टा के संबंध जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ भी बतायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >