पत्नी हत्या के मुख्य आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी हत्या के मुख्य आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बौंसी. पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को बौंसी थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव में 21 वर्षीय नंदनी कुमारी की हत्या हो गयी थी. इसके बाद मायके वालों द्वारा पति गुलशन यादव सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुत्री की हत्या के बाद पिता मदन यादव ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुत्री की हत्या का आरोप दामाद गुलशन यादव, समधी मनोज, ननद सहित अन्य पर लगाया था. मालूम हो कि पुलिस को विवाहिता का शव उसके ससुराल में चौकी पर सोयी अवस्था में मिला था. आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. घटना में शामिल अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने बतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >