पीएम ने जीविका दीदियों को दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया

फुल्लीडुमर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया. मौके पर पीएम ने 105 करोड़ रुपये जीविका निधि में ट्रांसफर किया. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रखंड सभागार में आयोजित हुआ. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने पीएम व सीएम का संबोधन भी सुना. मौके पर पीएम ने अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार और राज्य सरकार के महिला सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बिहार के समग्र विकास के लिए लगातार सहयोग कर रही है. महिलाओं के उत्थान के लिए ऋण देकर उन्हें रोजागार से जोड़ा जाना है. इस मौके पर बीडीओ कृष्ण कुमार, प्रखंड जीविका परियोजना प्रबंधक अंजलि श्रेया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >