टोटो पलटने से यात्री जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य पथ पर कठैल पुल के समीप टोटो पलटने से एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-पुनसिया मुख्य पथ पर कठैल पुल के समीप टोटो पलटने से एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मादाचक निवासी योगेंद्र यादव अपने घर से टोटो पर सवार होकर इंग्लिशमोड़ जा रहा था. तभी घटना स्थल के समीप टोटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे वह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >