आंधी तूफान में गोदाम में रखी धान को नुकसान

आंधी तूफान में गोदाम में रखी धान को नुकसान

फुल्लीडुमर. विगत 3 जून को आयी भीषण आंधी तूफान एवं बारिश में केंदुआर पंचायत के झाझा गांव स्थित पैक्स गोदाम का अल्बेस्टर क्षतिग्रस्त हो गया. पैक्स अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया है कि आंधी में एवरेस्ट का छत उड़ जाने के कारण गोदाम में रखे लाखों रुपये के करीब 25 क्विंटल धान क्षतिग्रस्त हो गया है. पैक्स अध्यक्ष ने मामले की लिखित जानकारी बीसीओ देते हुए आपदा प्रबंधन से सरकारी नियमानुसार लाभ दिलाने की मांग की है. सीओ मनोज कुमार ने आवेदन के आलोक में स्थल जांच करते हुए संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दे दी है. बताया है कि विभागीय निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >