संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गयी, जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बेलहर. थाना क्षेत्र के फुलहरा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गयी, जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि रामदेव दास के पुत्र कारू दास मजदूरी करने के लिए दिल्ली में रहता था. वह तीन-चार दिन पूर्व अपना घर आया था. सोमवार की रात घर में ही खाना खाकर सोया जिसकी देर रात तबीयत खराब होने पर अपनी पत्नी को बुला कर बताया. इसके बाद उसकी पत्नी ने ठंड से बचने के लिए कंबल से ढक दिया. सुबह जब घर वाले उठे तो देखा कि कारू दास बेड पर ही मृत पड़ा है. इसके बाद सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. परिजनों को हत्या की आशंका होने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मृत्यु का कोई स्पष्ट कारण नहीं है. मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच पूरी होने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >