बिजली करेंट लगने से वृद्ध की स्थिति गंभीर, रेफर

नगर पंचायत के वार्ड 11 दिग्घी पोखर मोहल्ला में बिजली करेंट लगने से एक वृद्ध की स्थिति गंभीर हो गयी.

अमरपुर. नगर पंचायत के वार्ड 11 दिग्घी पोखर मोहल्ला में बिजली करेंट लगने से एक वृद्ध की स्थिति गंभीर हो गयी. जानकारी के अनुसार, दिग्घी पोखर मोहल्ला निवासी नरेश शर्मा अपनी टोटो की बैटरी बिजली से चार्ज कर रहा था. चार्ज पूरा होने के बाद जब वृद्ध तार हटाने गया तो अचानक वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर मुर्छित हो गया. परिजनों की मदद से वृद्ध को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह के द्वारा वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >