अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध घायल

पंजवारा . घोघा पंजवारा स्टेट हाईवे 84 पर पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल वृद्ध व्यक्ति की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी महेश यादव पिता बालेश्वर यादव के रूप में हुई. जो पंजवारा से अपने गांव जगतपुर पैदल जा रहा था. इसी समय रामकोल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर गस्ती पर तैनात पंजवारा थाना के एसआई सुनील कुमार तिवारी ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया. जहां जख्मी का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >