निराला यूथ फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशाहा गांव में निराला यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम इंटर डिस्ट्रिक्ट (बांका व मुंगेर) के ब्लाॅक स्तर के आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा 2024-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के गुलनी कुशाहा गांव में निराला यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम इंटर डिस्ट्रिक्ट (बांका व मुंगेर) के ब्लाॅक स्तर के आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा 2024-2025 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 10 प्रखंडों के 100 स्कूल के वर्ग 5-10 के छात्र -छात्रा शामिल हुए थे. इसमें दो वर्गों में कुल मिलाकर 44 पुरस्कार वितरण किया गया. हर वर्ग से हिंदी मीडियम और अंग्रेज़ी मीडियम के चार-चार छात्रों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार में कंप्यूटर, द्वितीय पुरस्कार में मोबाइल, तृतीय पुरस्कार में साइकिल और चौथे पुरस्कार में कंपास और बैग दिया गया. इस पुरस्कार में 11 कंप्यूटर, 11 मोबाइल, 11 साइकिल और 11 कंपास, 11 बैग विजेता छात्र-छात्राओं को दिया गया. निराला यूथ फाउंडेशन के निदेशक सीए निराला कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा का अनुभव दिलाना है. इस मौके पर मुख्य अतिथि आर एस महाविद्यालय तारापुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. पुष्पेंद्र सिंह, एम्बिशन पब्लिक स्कूल शंभुगंज के निदेशक कौशल कुमार सिंह, भूतपूर्व मुखिया बनहरा पंचायत के अरुण कुमार सिंह, शिशिर कुमार सिंह, निराला यूथ फाउंडेशन के निदेशक सीए निराला कुमार सिंह, शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >