बिहार बंद को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान विपक्षी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को किये गये अपशब्दों के विरोध में एनडीए के द्वारा आज बिहार बंद का अह्वान किया गया है.

अमरपुर. वोटर अधिकार यात्रा क��� दौरान विपक्षी के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को किये गये अपशब्दों के विरोध में एनडीए के द्वारा आज बिहार बंद का अह्वान किया गया है. इसे लेकर बुधवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर में एक रैली निकाली. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में घुम-घुम कर अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की गयी. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने विपक्षी के इस अपशब्दों की घोर निंदा की है. कहा कि इसका जबाव जनता देगी. इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष बिमल सिंह, बांका विधानसभा प्रभारी चंद्रभानु महतो, गोपाल गाय समेत पार्टी के दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >