नामजद आरोपी महिला गिरफ्तार

नामजद आरोपी महिला गिरफ्तार

पंजवारा. बाराहाट थाना क्षेत्र के मसुदनपुर गांव में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तहत पुलिस ने कांड के नामजद आरोपी रेखा देवी, पति रविन्द्र राउत को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई पुलिस पदाधिकारी संगीता कुमारी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. जानकारी के अनुसार, रेखा देवी पूर्व में दर्ज एक मामले में फरार चल रही थी. काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि महिला लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रही थी, लेकिन अंततः उसे दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर महिला को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है. पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है. वहीं, फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सख्त रवैये का भी संकेत मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >