जिला इंटक व नगर परिषद कर्मचारी संघ की बैनर तले शुक्रवार को भयहरण स्थान दुर्गा मंदिर परिसर में सफाई कर्मियों की एक बैठक आयोजित हुयी. जिसकी अध्यक्षता इंटक जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने किया. बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूती देने, सभी सफाई कर्मियों की समस्याओं पर पहल करने एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी. कहा कि सामान काम, समान वेतन हमारा अधिकार है. विगत 17 माह से बकाया पीएफ राशि भुगतान की मांग की गयी.
समय पर मजदूरी का भुगतान की मांग की
दुर्घटना बीमा, चिकित्सा भत्ता, महंगाई भत्ता सहित समय पर मजदूरी का भुगतान की मांग की गयी. इसके अलावा साप्ताहिक छुट्टी, पंजीकृत उपस्थिति आदि पर बल दिया गया. मौके पर नगर परिषद सफाई कर्मी अध्यक्ष पप्पू हरि, उपाध्यक्ष जितेंद्र हरि, महामंत्री राजा हरि, मनोज हरि, कोषाध्यक्ष हितेश कुमार, छोटू कुमार, राहुल हरि, रामस्वरूप दास, नीरज कुमार, दीपक कुमार, सुचित कुमार, पप्पू, सूरज हरि, सुभाष दास, अर्जुन कुमार, लट्टू हरि, मिथिलेश हरि, मिथुन हरि, विष्णु हरि, नारद
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.