छिनतई का आरोप लगाकर मां व बेटा को पीटकर किया जख्मी

छिनतई का आरोप लगाकर मां व बेटा को पीटकर किया जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में छिनतई करने का आरोप लगाकर मां व बेटा को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी वीणा देवी व उनके पुत्र पुटे मंडल का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि उनके घर से तीन दिन पूर्व एक खस्सी (बकरी) की चोरी हो गयी थी. जिसको लेकर वह अपने घर में स्वजनों के साथ बातें कर रही थी. तभी गांव के ही चंदन मंडल व संदीप मंडल जबरन घर पर आकर उनके पुत्र रूपेश कुमार पर छिनतई का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी व डंडा से पीटकर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच -बचाव करने आये पुत्र को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. प्रभारी थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >