6.18 करोड़ की लागत से बनने वाले दो सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

दो सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के खुटहरी से चौरा तथा बगधसवा से मटियाकोर गांव तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से बनने वाली दो सड़कों का विधायक मनोज यादव ने गुरुवार को शिलान्यास किया. दोनों सड़क का निर्माण लगभग 6 करोड़ 18 लाख की लागत से किया जाना है. सड़क का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि आजादी के बाद जहां भी सड़क नहीं बना था. जदयू के नीतीश सरकार में वहां हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम किया गया है. इसके बाद चरैया, धनियारी, हरदिया, ढोलबांध बनगामा, हथियाडारा ठाकुरवाड़ी, कुर्थीया दुर्गा स्थान में जनता की जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और जल्द ही समाधान करने का भरोसा दिलाया. वहीं तेलिया कुमरी गांव के चरैया में अनिल सिंह की बेटी की कुछ दिन पूर्व हुई वज्रपात से मौत पर उनके पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया. उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. इस मौके पर नवल किशोर मंडल, अवधेश सिंह, संजय झा, त्रिपुरारी झा, प्रवीण कुमार, राजकुमार गुप्ता, गौरव यादव, बासो तांती, उचित तांती, रामस्वरूप तांती, अनुज कुमार, राधे यादव, संतोष दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >