शरारती तत्वों ने बड़वासिनी अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में लगायी आग

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत के भलुआकुरा स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) में रविवार की सुबह करीब सात बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी.

अग्निशमन दल ने बुझाई आग, मुखिया ने थाने में दिया लिखित आवेदन

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत के भलुआकुरा स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) में रविवार की सुबह करीब सात बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी. अग्निकांड में विभिन्न सामग्री व जमा अपशिष्ट व कचरा जलकर खाक हो गया. घटना को लेकर संस्थान परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. बड़वासिनी पंचायत के मुखिया अमलेश कुमार की सूचना पर प्रखंड मुख्यालय से पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. जिससे व्यापक पैमाने पर होने वाली क्षति को कम किया जा सका. अग्निकांड के संबंध में मुखिया ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच व समुचित कार्रवाई की मांग की है. थाना में दिए आवेदन में मुखिया अमलेश कुमार ने बताया है कि विकास कार्यों में बाधा डालने के उद्देश्य से ही शरारती तत्वों द्वारा रची साजिश के तहत ही स्वच्छता मिशन के तहत स्थापित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्ल्यूपीयू) को नुकसान पहुंचाने की नियत से आग लगाए जाने की आशंका है. अग्निकांड की यह घटना पंचायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >