कटोरिया विधायक के फेसबुक पेज को हैक कर शातिरों ने बदला नाम

कटोरिया विधायक के फेसबुक पेज को हैक कर शातिरों ने बदला नाम

‘निक्की हैंब्रम’ के नाम से बने फेसबुक पेज का ‘कैमरॉन-बेल’ रख दिया है नाम कटोरिया. कटोरिया की भाजपा विधायक डा निक्की हैँब्रम के फेसबुक पेज ‘निक्की हैंब्रम’ को साइबर शातिरों ने ना सिर्फ हैक कर लिया है, बल्कि उक्त फेसबुक पेज का नाम बदलकर ‘कैमरॉन-बेल’ रख दिया है. साइबर शातिरों द्वारा ‘कैमरॉन-बेल’ के नाम से बने पेज से लोगों को रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है. हालांकि फेसबुक पेज हैक होने की जानकारी मिलते ही विधायक ने अपने दूसरे फेसबुक पेज ‘निक्की हैँब्रम एमएलए कटोरिया’ के माध्यम से लोगों को जानकारी दी. साथ ही अपील भी किया कि उक्त फेसबुक पेज से यदि किसी प्रकार का गलत मैसेज या पैसे की मांग की जाय, तो इस पर ध्यान नहीं दें. हैक हुए फेसबुक पेज को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है. इधर कटोरिया विधायक डा निक्की हैंब्रम ने बताया कि हैक हुए फेसबुक पेज को रिकवर नहीं किया जा सका है. इस मामले में साइबर सेल को सूचना दी जा रही है. ताकि समस्या का निदान हो और दोषी साइबर शातिरों की पहचान भी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >