मंत्री जयंत राज ने दर्जनों गांवों का किया दौरा, समस्याओं से हुए रूबरू

मंत्री जयंत राज ने दर्जनों गांवों का किया दौरा, समस्याओं से हुए रूबरू

शंभुगंज. आगामी विधानसभा चुनाव का समय ज्यों-ज्यों नजदीक आता जा रहा हैं. वैसे- वैसे विभिन्न दलों के पार्टी नेताओं को दौरा अब शुरू हो गया हैं. गुरुवार को स्थानीय विधायक सह भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव का भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए. क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गांव- गांव में मंत्री का लोगों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया. इस क्रम में मंत्री क्षेत्र के गोयड़ा, मालडा, मझगांय, भलुआ, राजघाट, इटवा, भूमिहारा, शाहपुर सहित अन्य गांवों का भ्रमण कर आमजनों से मिलते हुए क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए. वहीं छतहार पंचायत के वार्ड संख्या 9 महादलित टोला के ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या को लेकर दूर करने को कहा, वहीं बहुत जगहों पर सामुदायिक भवन, सामुदायिक चबुतरा सहित कई अन्य मांगों को उनके समक्ष रखा गया. मंत्री ने सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिये. कहा कि सुबे में वैसा कोई गांव नहीं है जहां की सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला हैं. उन्होंने कहा कि जब वह ग्रामीण कार्य विभाग में मंत्री थे तो सड़कों का जाल बिछाने का काम किये. जब वह लघु जल संसाधन मंत्री थे तो किसानों के खेतों के सिंचाई को लेकर कई विकास योजना चलाया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनडीए सरकार की योजनाओं का लाभ हर तबके के जरूरतमंदों के लोगों के बीच मिल रहा हैं. उन्होंने कहा कि चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, आपूर्ति, बिजली, पानी हर क्षेत्र में विकास हुई हैं. आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर एनडीए सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी और बिहार के 225 सीटों पर विजय हासिल करेंगी. इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के साथ जिला जदयू उपाध्यक्ष राजीव रंजन, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुर्वी आभाष कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिमी विश्वजीत कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि ब्रह्म प्रकाश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विशुनदेव राम चंद्रवंशी, मुखिया अंकित कुमार, गुलाम नबी आजाद, पप्पू यादव, प्रकाश मंडल, उप – मुखिया रणजीत मंडल, नवल कुमार मंडल, कंतलाल मंडल, उपेन्द्र मंडल, शालिग्राम मंडल, पंसस प्रतिनिधि रवि शंकर, रामस्वरूप यादव, विजय मंडल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बीएल गांधी, पंकज शर्मा, सुरेंद्र मंडल, पवन कुमार सिंह, संजीव बिंद सहित अन्य एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >