राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले सम्मेलन में एकता का दिया संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय मैदान में एक हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ

बांका/रजौन.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को रजौन प्रखंड मुख्यालय मैदान में एक हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रजौन मंडल कार्यवाह प्रीतम कुमार राव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिपूर्ण भजनों के साथ की गयी. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने की.

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्ता ने संघ की गौरवशाली यात्रा पर विस्तृत चर्चा की. संघ के शताब्दी वर्ष के संकल्प के रूप में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व-आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य का बोध कराया. विशिष्ट अतिथि के रूप में धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सह कथावाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री ने हिंदुत्व पर मंडराते खतरों पर चर्चा करते हुए लोगों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिस दिन सनातनी जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर केवल ””हिंदू”” के रूप में अपनी पहचान बनायेंगे, उसी दिन देश पुनः परम वैभव को प्राप्त करेगा. मुख्य अतिथि रजौन प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी ने भी अपने ओजस्वी भाषण से जनमानस में जागृति फैलायी. मौके पर सचिव प्रदीप कुमार सिंह, ओंकारेश्वर महाराज, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार, वरिष्ठ स्वयंसेवक दिनेश कुमार साह, कुमुद रंजन राव, दिलीप कुमार मंडल, डा. प्रो. अमरेंद्र कुमार, संघ के जिला सह कार्यवाह अमरेंद्र कुमार, रजौन खंड कार्यवाह रणजीत कुमार, सह खंड कार्यवाह जितेंद्र कुमार ठाकुर, खंड व्यवस्था प्रमुख अवधेश कुमार, खंड शारीरिक प्रमुख विकेश कुमार और शाखा कार्यवाह संदीप कुमार उर्फ पिंटू का सराहनीय योगदान रहा. वहीं मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. प्रताप नारायण सिंह, आरएसजे चौधरी कॉलेज धौनी के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, प्रखंड मुखिया संघ सचिव प्रवीण कुमार सिंह, रजौन दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, भाजपा नेता विजय प्रसाद साह, बासुकीनाथ सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >