भूमिगत जेपी सेनानी की बैठक आयोजित

प्रखंड मुख्यालय स्थित देवधाम मंदिर परिसर में रविवार को भूमिगत जीपी सेनानी की एक विशेष बैठक संपूर्ण क्रांति मंच के बैनर तले आयोजित की गयी.

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित देवधाम मंदिर परिसर में रविवार को भूमिगत जीपी सेनानी की एक विशेष बैठक संपूर्ण क्रांति मंच के बैनर तले आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशि शेखर चौधरी ने की. बैठक में प्रखंड स्तर से जिला स्तर तथा प्रांत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही गयी. प्रांत से आये सचिन त्रिपुरारी प्रसाद ने भी अपने संबोधन में सरकार से भूमिगत जेपी सेनानी सदस्यों की समस्याओं का निदान करने की मांग की. इस बैठक में प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह जिला प्रधान सचिव अजय कांत मिश्रा के अलावे राजा राम सिंह, जनार्दन सिंह, राम अवतार तांती, राजेंद्र साह, देवेंद्र दास, रविंद्रनाथ सिंह, दीनदयाल, फनी भूषण, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, शिवनंदन आदि लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >