एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर धौनी रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति की हुई बैठक

धौनी रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति की हुई बैठक

पांच सदस्यीय कमिटी को मिला दायित्व बांका/रजौन. धौनी रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर लगातार प्रयासरत है. धौनी रेलवे स्टेशन पर कवि गुरु सहित दुमका पटना एक्सप्रेस ट्रेन, गंगा दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को समिति की एक बैठक सोमवार को आयोजित हुई. धौनी रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिकंदर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस रेलवे लाइन होकर गुजरने वाली तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यहां हो. यह स्टेशन अंग्रेज जमाने के समय का है. भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित यह रेलवे स्टेशन आने वाले समय में विभाग को एक बड़ा राजस्व प्रदान करेगा. बैठक में संघर्ष समिति के सचिव प्रमोद सिंह वेलडन ने बताया कि कवि गुरु सहित पटना दुमका एक्सप्रेस एवं गंगा दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग के अलावे यात्री सुविधा एवं राजस्व बढ़ोतरी के लिए आरक्षण काउंटर चालू करने, स्टेशन परिसर में पार्किंग की सुविधा, प्लेटफार्म संख्या दो पर गेट खोलने आदि मांग शामिल है. संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि कवि गुरु सहित उक्त ट्रेनों के ठहराव का लगातार आश्वसन मिलने के बावजूद रेलवे प्रशासन इस दिशा में पहल नहीं कर रही है. धौनी रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति ने अपने पांच सदस्यीय टीम गठित कर इस कार्य का जिम्मा सौंपा है ताकि अधिकारियों सहित अन्य मंत्रियों से मिलकर इस दिशा में पहल कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >