कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
मकान निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग का काम करते हुए पांच ईंच की दीवार अचानक ढह जाने से राजमिस्त्री सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी राजमिस्त्री रामनरेश यादव को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी बारणे पंचायत के बगरा गांव में रविवार को मकान निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग का कार्य चल रहा था. तभी अचानक पांच ईंच की दीवार ढह जाने से राजमिस्त्री असंतुलित होकर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी राजमिस्त्री को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.सिर में लगी है गंभीर चोट
निर्माण कार्य के दौरान जख्मी हुए बगरा गांव निवासी राजमिस्त्री रामनरेश यादव (72वर्ष) पिता स्व जीवलाल यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है. अस्पताल में चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी राजमिस्त्री का प्राथमिक उपचार किया.
