बाराहाट विकास मंच ने सामूहिक रूप से सुना 'मन की बात' का 127वां संस्करण, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

बाराहाट विकास मंच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान समाज, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई.

बाराहाट (बांका). बाराहाट विकास मंच के तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 127वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अधिवक्ता जयशंकर चौधरी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंच के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रधानमंत्री के संदेशों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद समाज, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. वक्ताओं ने इन विषयों पर जनभागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

आगामी सामाजिक गतिविधियों की बनी रूपरेखा

सामूहिक श्रवण के बाद बाराहाट विकास मंच की आगामी सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया. मंच के सदस्यों ने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

कई सदस्य और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंच के सक्रिय सदस्य जयशंकर चौधरी, गौतम चौधरी, प्रीतम चौधरी, रौशन चौधरी, हेमंत चौधरी, संदीप चौधरी, दीपक चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, राहुल जायसवाल, उदयशंकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. और उदयशंकर चौधरी सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >