गर्म सब्जी के टब में गिरने से युवक जख्मी

एनडीए प्रत्याशी मनोज यादव के द्वारा आयोजित सभा में खाना खाने के क्रम में हुई धक्का-मुक्की में एक व्यक्ति सब्जी के गर्म टब में गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया.

बेलहर. विधानसभा चुनाव को लेकर बेलहर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनोज यादव ने शुक्रवार को नामांकन किया. इसके बाद प्रखंड क्षेत्र के बिज्जीखरवा में चुनाव को लेकर उक्त प्रत्याशी द्वारा आयोजित सभा में खाना खाने के क्रम में हुई धक्का-मुक्की में एक व्यक्ति सब्जी के गर्म टब में गिरकर बुरी तरह झुलस गया. इसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कथा गांव निवासी सतीश साह पिता बजरंगी साह नामांकन सभा में आया था, जहां खाना खाने के लिए लाइन में खड़ा था. इसी क्रम में एका-एक वहां धक्का-मुक्की एवं भगदड़ हो गयी, जिसमें वह सब्जी के गर्म टब में गिर गया. जिसमें उसकी पीठ एवं पीछे का भाग बुरी तरह जल गया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उक्त जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर लाया, जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >