कुरावा में रौनियार वैश्य संघ का सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में कांवरियों को मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं और सेवा

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के अवसर पर कटोरिया प्रखंड के कुरावा में रौनियार वैश्य संघ द्वारा नि:शुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है. यह सेवा शिवभक्त कांवरियों को पेयजल, विश्राम और प्राथमिक उपचार जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगी.

Shravani Mela 2026 : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के अवसर पर कटोरिया प्रखंड के कांवरिया पथ स्थित कुरावा में रौनियार वैश्य संघ के नि:शुल्क सेवा शिविर का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ. जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शिवभक्तों की सेवा के इस अभियान की शुरुआत की गई.

फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं बांका विधायक रामनारायण मंडल, बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया के पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, एसडीएम राजकुमार, भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष साह तथा प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर सेवा शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर रौनियार वैश्य संघ ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया.

'कांवरियों की सेवा भगवान शिव की सेवा के समान'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांका विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि श्रावणी मेले में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना भगवान शिव और नारायण की सेवा के समान पुण्य का कार्य है. उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष आयोजित इस सेवा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं. बेलहर विधायक मनोज यादव ने भी स्वयंसेवकों की सेवा भावना की प्रशंसा की.

धर्मशाला निर्माण की उठी मांग

पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने कुरावा में रौनियार वैश्य संघ की स्थायी धर्मशाला के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि धर्मशाला बनने से भविष्य में और अधिक व्यापक स्तर पर कांवरियों की सेवा संभव हो सकेगी. उन्होंने निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया.

कांवरियों को मिल रही हैं कई नि:शुल्क सुविधाएं

रौनियार वैश्य संघ के संस्थापक विजय आनंद ने बताया कि सेवा शिविर में शिवभक्त कांवरियों के लिए नि:शुल्क पेयजल, विश्राम, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. उद्देश्य यह है कि लंबी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, संघ के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जहां सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >