Bnaka News: कटोरिया (बांका). कटोरिया बाजार स्थित इंदिरा गार्डन परिसर में शुक्रवार को नारी शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, कटोरिया की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. आमसभा में समिति की ओर से वर्षभर किये गये कार्यों, आय-व्यय और विकास गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. वहीं आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजनाओं और लक्ष्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह जीविका बीपीएम देवेंद्र कुमार मिश्रा, समिति की अध्यक्ष मीना देवी, सचिव पूनम कुमारी और कोषाध्यक्ष फूलमनि देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित गतिविधियों और हासिल उपलब्धियों की जानकारी आमसभा में साझा की.
वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार पर जोर
आमसभा में जीविका दीदियों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और लघु उद्यमिता से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, आजीविका के नये साधन विकसित करने और सामूहिक प्रयासों के जरिये ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से परिवार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है. ऐसे में जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना महत्वपूर्ण है.
आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर मंथन
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजनाओं पर भी आमसभा में विचार-विमर्श किया गया. समिति की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. इस दौरान मौजूद जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किये और आने वाली योजनाओं में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.
ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक प्रगति में जीविका की भूमिका
जीविका बीपीएम देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अब आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. स्वरोजगार और आजीविका के नये साधनों को अपनाकर जीविका दीदियों ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. उन्होंने वित्तीय साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में जीविका समूहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.
Bnaka News: बड़ी संख्या में जीविका दीदियां रहीं मौजूद
वार्षिक आमसभा में सीसी राकेश कुमार, नीरज कुमार, आनंदजीत उपाध्याय, स्वर्णिम सिंह, नैंसी कुमारी, एसी सौरभ कुमार, गोविन्द कुमार, एमबीके सीताराम कुमार यादव, सीएफ सबीना मरांडी, गुड़िया कुमारी, सोनी कुमारी, बुक कीपर पंकज कुमार, नौशाद अंसारी, रागिनी भारती, एसजेवाइ एमआरपी राहुल कुमार, रमेश कुमार, सीएम ललिता कुमारी, गुड़िया देवी, रूपा कुमारी, पशु सखी जैतून खातून, डिजिटल सखी रूपा कुमारी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और समिति से जुड़े सदस्य मौजूद रहे.
Also Read: JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अनंत सिंह, एक मंच पर दिखे नीतीश-निशांत, चल रही है बैठक
Also Read: पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा परिसर, सर्च ऑपरेशन शुरू