कटोरिया के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, चालक व यात्री चोटिल, एयरबैग ने बचायी जान

Car Overturns on Sharp Turn : बांका जिले में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे चालक और सवार यात्री की जान बच गयी.

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. आरपत्थर-चिरैया मोड़ मार्ग पर मालबथान हाट के समीप स्थित झुमरिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार सड़क पर पलट गई. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक और सवार यात्री को मामूली चोटें आईं. दोनों घायलों का उपचार एक निजी क्लिनिक में कराया गया.

तीखे मोड़ पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना आरपत्थर-चिरैया मोड़ मार्ग पर मालबथान हाट के समीप स्थित तीखे झुमरिया मोड़ पर हुई. सोमवार की देर रात कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान कार में लगे सेफ्टी एयरबैग तुरंत खुल गए. यही वजह रही कि कार चालक और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल होने से बच गए. हादसे में दोनों को केवल मामूली चोटें आईं. यदि एयरबैग नहीं खुलते तो दुर्घटना और भी गंभीर रूप ले सकती थी. आधुनिक सुरक्षा तकनीक ने इस हादसे में दोनों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

निजी क्लिनिक में कराया गया उपचार

दुर्घटना के बाद घायल चालक और यात्री को नजदीकी निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य है और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है. उपचार के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए.

रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग लखीसराय से सरुआ गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर आए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को टोचन के माध्यम से वहां से हटाकर गैरेज ले गए. स्थानीय लोगों ने सड़क के इस तीखे मोड़ पर सावधानी बरतने और वाहनों की गति नियंत्रित रखने की जरूरत बताई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >