सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने टेका माथा

शंभुगंज बाजार स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौरेंद्र पांडेय ने पूजा-अर्चना की.

शंभुगंज. शंभुगंज बाजार स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सौरेंद्र पांडेय ने पूजा-अर्चना की. मंदिर के पुजारी रिंकू झा ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी. दूसरे दिन सोमवार को न्यायाधीश ने मंदिर परिसर में ब्राह्मण भोज का आयोजन किया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. इसके बाद उन्होंने सीओ जुगनू रानी के साथ बैठक कर मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं शिवोत्तर तालाब के कायाकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की. न्यायाधीश ने बताया कि सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर की स्थापना उनके पूर्वजों द्वारा की गयी थी. मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण होना गंभीर विषय है और हर हाल में मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. मौके पर न्यायाधीश के बड़े भाई कर्नल सौमेंद्र पांडेय, रघुनंदन सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. विदित हो कि न्यायाधीश सौरेंद्र पांडेय सीमावर्ती बाथ गांव के निवासी हैं. वर्तमान में उनकी माता चंदा पांडेय महादेव मंदिर की केयरटेकर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >