जीविका सीएम पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, जिला स्तर पर जांच शुरू

हरिओम महिला जीविका ग्राम संगठन सहित अन्य संगठनों की जीविका दीदियों ने सीएम चांदनी कुमारी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के पकरिया पंचायत के रामपुर दाढ़ी गांव स्थित हरिओम महिला जीविका ग्राम संगठन सहित अन्य संगठनों की जीविका दीदियों ने सीएम चांदनी कुमारी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है. इस संबंध में लिखित शिकायत जागृति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ करसोप को दी गयी है. मामला बढ़ते हुए जिला स्तर तक पहुंच गया और डीएम बांका के संज्ञान में आने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को आयोजित बैठक में सीएम पर वित्तीय अनियमितता को लेकर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किया गया. 17 फरवरी 2026 को संकुल संघ में हुई सुनवाई के दौरान सदस्यों ने अनियमितता की पुष्टि की. पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर चांदनी कुमारी आरोपों के समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकीं. आरोप है कि उन्होंने निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उन्हें चेतावनी पत्र जारी किया गया. चांदनी कुमारी ने सीएनआरपी शांति कुमारी के खिलाफ भी शिकायत दी थी, जिस पर दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया. गवाहों ने लिखित बयान देकर उनके आरोपों को मनगढ़ंत बताया. 18 फरवरी 2026 को उन्होंने डीएम बांका को पुनः शिकायत दी, जिसके बाद 24 फरवरी को जिला जांच दल शंभुगंज पहुंचा और दोबारा सुनवाई की गयी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं. संकुल संघ अध्यक्ष अर्चना देवी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >