विधायक ने खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

मीणों की मांग पर पंजवारा विधानचक टोले में एक नया चापाकल लगवाने का दिया निर्देश

प्रतिनिधि पंजवारा. सूबे के पूर्व मंत्री सह बांका के वर्तमान भाजपा विधायक रामनारायण मंडल बुधवार को पंजवारा पहुंचे. जहां उन्होंने बाजारवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल से संबंधित समस्याओं को उनके सामने रखा. पंजवारा मुखिया भोला पासवान सहित उपस्थित पंजवारा एवं लौढ़िया खुर्द पंचायत के कार्यकर्ताओं ने अपने गांव टोले में खराब चापाकलों के बारे में जानकारी दी. मौके पर उपस्थित पीएचईडी के जेई ऋषिकेश कुमार को विधायक ने अतिशीघ्र क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. वहीं ग्रामीणों की मांग पर पंजवारा विधानचक टोले में एक नया चापाकल लगवाने का निर्देश दिया. इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुभाष साह, मंडल अध्यक्ष अविनाश सिंह, भाजपा नेता शंकर चौधरी, रासमोहन ठाकुर, आशीष सिंह, ललित किशोर, अमरकांत जायसवाल, अमित साह, आनंद शंकर झा, दीपक मंडल, राजेश झा, विजय भगत, श्यामसुंदर पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >