बच्चों के झगड़े में छोटी गोतनी ने मारपीट कर किया घायल

सुईया थाना अंतर्गत दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के धनौछी गांव में बच्चों के झगड़े के बाद बच्चों के बीच मारपीट हो गयी.

कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत दक्षिणी कसवा वसीला पंचायत के धनौछी गांव में बच्चों के झगड़े के बाद बच्चों के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें एक महिला जख्मी हो गयी. मारपीट में धनौछी गांव निवासी सुरेश यादव की जख्मी पत्नी जोधनी देवी (40वर्ष) का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. घटना के संबंध में जख्मी महिला ने अपनी छोटी गोतनी सविता देवी, देवर मनोज यादव व सास सकली देवी के विरूद्ध सुईया थाना में लिखित आवेदन दी है. पीड़िता ने बताया कि खेलने के दौरान हुए विवाद में छोटी गोतनी सविता देवी ने उसके छह वर्षीय पुत्र राहुल कुमार का गला पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया था. इसका विरोध करने पर गोतनी, देवर व सास ने मिलकर बेरहमी से उसके साथ मारपीट करने लगी. जिसमें वह जख्मी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >