महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की दी गयी जानकारी

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के केंदुआर पंचायत अंतर्गत दुर्गा मंदिर झाझा व तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय तेलिया में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. दोनों जगहों पर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने सरकार की शराबबंदी, नल जल योजना व स्वच्छता अभियान को सिर्फ खानापूर्ति बताया. कहा कि कहीं भी शराबबंदी नही है. सभी चौक चौराहों पर शराब की बिक्री हो रही है. सड़क दुर्घटना से ज्यादा मौत जहरीली शराब के सेवन से हो रही है. सरकार की नलजल योजना एवं स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों पर ही चल रही है. महिलाओं ने सरकार से पूर्ण शराबबंदी की मांग की. जीविका के बीपीएम श्रेया ने बताय कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बेहतर समाज के निर्माण के लिए जागरुक किया जा रहा है. वहीं दूसरी पाली में तेलिया पहाड़ पंचायत के अंतर्गत उच्च विद्यालय प्रांगण में सहेली ग्राम संगठन ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये महिलाओं से संवाद भी किया गया. इस मौके पर समुदायिक समन्वयक मुकेश कुमार, संकुल अध्यक्ष रंजीता देवी, पंचायत एमआरपी राहुल रंजन सहित जीविका संगठन के दर्जनों महिलाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >