BANKA : टूट नाला का ढक्कन, लोगों में नगर प्रशासन के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

नगर पंचायत क्षेत्र के थाना कॉलोनी स्थित गली का नाला इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गया है.

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

नगर पंचायत क्षेत्र के थाना कॉलोनी स्थित गली का नाला इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गया है.गली में बने नाले के कई ढक्कन जगह-जगह से टूट चुके हैं, जबकि कुछ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ऐसे में खासकर रात के समय राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.आए दिन लोग अंधेरे में इन टूटे हुए हिस्सों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर प्रशासन की ओर से अब तक मरम्मत या नए ढक्कन लगाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है. कई बार नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. गली से गुजरने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि नगर पंचायत द्वारा हाई मास्क लाइट, विज्ञापन बोर्ड, साइनेज बोर्ड, पेयजल के लिए बोरिंग और स्टैंड पोस्ट लगाने जैसे कार्य तो तेजी से किए जा रहे हैं, लेकिन मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है. लोगों का आरोप है कि दिखावटी विकास कार्यों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जबकि आम जनता की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं उपेक्षित हैं.स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि थाना कॉलोनी की इस गली में टूटे हुए नाला ढक्कनों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए अथवा नए मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे.फिलहाल टूटी हुई नाला संरचना नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है.इस नगर अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि जल्द ही ऐसे नाले के ढक्कन को बदलने का काम किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >