आपसी विवाद में पति ने पत्नी को पीटा, मामला पहुंचा थाना

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाहा गांव में घरेलू विवाद को लेकर शुक्रवार को पति ने पत्नी के साथ मारपीट की.

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशाहा गांव में घरेलू विवाद को लेकर शुक्रवार को पति ने पत्नी के साथ मारपीट की. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गया. आरोप है कि शिवनारायण ने गुस्से में आकर पत्नी शर्मिला कुमारी की पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने उपचार के बाद मामले की जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >