बौसी. बौसी थाना क्षेत्र के मडुआ वरण गांव में एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता रीता देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
शराब पीने से रोकने पर करता था मारपीट
महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति हीरालाल दास अक्सर शराब के नशे में घर लौटता है. जब भी वह उसे शराब पीने से मना करती है, तब वह उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है. पीड़िता के अनुसार, पूर्व में भी कई बार उसके साथ हिंसक व्यवहार किया गया है.पुलिस को सूचना देने पर दी जान से मारने की धमकी
रीता देवी ने आरोप लगाया कि हाल के विवाद के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की तथा पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद महिला ने डायल 112 की टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
