महिला हत्याकांड का आरोपी पति व सास गिरफ्तार

ससुराल में पति, सास, देवर व ननद द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के करसोप गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल में पति, सास, देवर व ननद द्वारा महिला की गला दबाकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया. विदित हो कि शंभुगंज थाना क्षेत्र के करसोप गांव निवासी अमित कुमार राम पिता स्व. निरंजन राम की शादी मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव में संजय राम की पुत्री नेहा कुमारी से 6 वर्ष पूर्व हुई है. शादी के बाद एक पुत्र भी हुआ. लेकिन अब महिला के पति उसकी सास रेणु देवी आदि परिवार के सदस्य के द्वारा दहेज में 50,000 नगद और जेवर की मांग करते हुए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज देने में असमर्थता जाहिर की तो महिला नेहा कुमारी की हत्या उसके ससुराल में शुक्रवार की देर रात गला दबाकर कर दी. शंभुगंज के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रविवार को बांका जेल भेज दिया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >