आवास कर्मियों ने विधायक को सौंपा मांगों का ज्ञापन

सगासा संघर्ष समन्वय समिति बिहार के आह्वान पर ग्रामीण आवास कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनों से हड़ताल पर हैं.

बांका. सगासा संघर्ष समन्वय समिति बिहार के आह्वान पर ग्रामीण आवास कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनों से हड़ताल पर हैं. इसी कड़ी में बुधवार को आवास कर्मियों ने बेलहर विधायक मनोज यादव व धोरैया विधायक भूदेव चौधरी को अपनी मांगों का एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि हमलोगों को बहुत ही कम मानदेय मिलता है. उस राशि से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है. इसको लेकर आवास कर्मियों ने मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण सहित सरकारी नौकरी जैसी अन्य सुविधाओं की मांग की है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य आवास कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >