पंजवारा. पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर में आयोजित महायज्ञ में शुक्रवार रात हुई भीषण बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया. तेज बारिश और तेज हवा के कारण यज्ञ स्थल पर लगाया गया पंडाल अचानक गिर गया, जिससे वहां स्थापित कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना के बाद यज्ञ स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. श्रद्धालुओं में कुछ समय के लिए दहशत फैल गयी. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बारिश के कारण पूरे यज्ञ परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है. आयोजन समिति के सदस्य घटना के बाद नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं. साथ ही यज्ञ स्थल की व्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने का कार्य भी जारी है. पंडाल गिरने से यज्ञ कार्यक्रम प्रभावित हुआ है और कई व्यवस्थाएं बाधित हो गयी हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक मौसम खराब होने और तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई. आयोजन समिति ने जल्द ही क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को ठीक कर कार्यक्रम को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने की बात कही है.
तेज बारिश से महायज्ञ स्थल का पंडाल गिरा, प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त
पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर में आयोजित महायज्ञ में शुक्रवार रात हुई भीषण बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया.
