घर की चारदीवारी के अंदर से स्वास्थ्यकर्मी की बाइक गायब

बौंसी के रेफरल अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है.

बौंसी. बौंसी के रेफरल अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने इस संबंध में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में अस्पताल के दक्षिण स्थित सिरायं गांव में किराए के मकान में रहते हैं. बताया गया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने अपने भाई सुमन कुमार सिंह के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल को घर की चारदीवारी के अंदर खड़ा किया था. इसके बाद वे अपने कमरे में कुछ काम करने चले गये. लगभग एक घंटे बाद जब वे बाहर निकले तो देखा कि बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इस घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >